अयोध्या में आने वाले भक्तों को कम रुपए में मिलेगा रूम भोजन की भी फ्री व्यवस्था।

     अयोध्या। अयोध्या में कई धर्मशाला कम पैसे में उपलब्ध हैं। जैसे श्री जानकी महल, बिरला धर्मशाला, बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित धर्मशाला, यहां पर कम पैसे में आप रात्रि बिता सकते हैं। इन धर्मशालाओं में रु0 500 से लेकर रु0 1000 तक कमरे मिल जायेंगे। जिसमें स्नान घर और शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही कई ऐसे धर्मशाला और भी हैं, जहां आप नि शुल्क रह तो सकते हैं लेकिन आपको उसका रखरखाव और साफ सफाई के लिए अपनी स्वेच्छा से कुछ न कुछ देना होगा।

खाना मुफ्त
इसके अलावा अगर आप निशुल्क भोजन करना चाहते हैं, तो फिर रामसेवक पुरम अयोध्या में स्थित एक प्रमुख स्थान है। जहां भक्तों के लिए निशुल्क खाने की व्यवस्था है यहां पर भक्तों के लिए साफ-सुथरे कमरे और शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध होता है। यह जगह राम मंदिर से थोडी दूरी पर है।  राम मंदिर के समीप अमावरम मंदिर है, जहां अयोध्या आने वाले भक्तों को सुबह और शाम निशुल्क भोजन दिया जाता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु निशुल्क भोजन भी पाते  हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने