खेतों में निकला विशालकाय अजगर।



            मिल्कीपुर-अयोध्या। चौकी क्षेत्र बारुन बाजार के गांव मेहदौना मजरे मठिया में एक विशालकाय अजगर चरी के खेतों में निकल आया।खेत में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दिया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी कुमारगंज प्रमोद श्रीवास्तव को दिया। रेंजर के निर्देश पर मौके पर अजगर पकड़ने पहुंचे वनकर्मी दिलीप श्रीवास्तव,इंद्रजीत सिंह,सूर्यभानु तिवारी,राम सजीवन साईं आदि ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ा।पकड़े गए अजगर की लंबाई लगभग 7 फुट तथा वजन 40 किलो के आसपास था।इसके बाद वनकर्मियों ने अजगर को कुमारगंज रेंज के कोटिया बकचुना जंगल में स्थित बेतवा नाले में ले जाकर छोड़ दिया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने