लखनऊ: लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी में बढ़ेंगे कोच, बदलेगा समय।

       लखनऊ। त्योहार को देखते हुए लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी में कोच बढ़ाए जाएंगे। इसके समय में बदलाव करने के लिए प्रशासन ने निर्णय लिया है
      सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी में थर्ड एसी व सामान्य श्रेणी के दो-दो कोच बढ़ाए जाएंगे। ट्रेन 14204 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी में 13 अक्तूबर तथा 14203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी में 14 अक्तूबर से बोगियां बढ़ेंगी। 14204 इंटरसिटी 13 अक्तूबर से लखनऊ से 6.35 बजे रवाना होकर वाराणसी जंक्शन पर रात 11:55 पर पहुंचेगी, पूर्व में यह ट्रेन शाम 7:00 बजे लखनऊ से चलती थी।
 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने