बरेली में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शनिवार शाम को पुराने रास्तों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने का एक समुदाय ने विरोध कर दिया। इसको लेकर दूसरे समुदाय में नाराजगी फैल गई। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर जोगीनवादा के नए रास्ते से जुलूस निकालने पर सहमति बनी तो इसकी जानकारी मिलते ही वहां भी स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। जोगीनवादा के स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उनकी कांवड़ यात्रा इस रास्ते से नहीं निकालने दी गई तो वह भी जुलूस नहीं निकलने देंगे। पुलिस प्रशासन दोनों पक्षों को समझाकर हालात सामान्य करने में जुटी है।
बरेली में अंजुमन का जुलूस निकालने पर विवाद, आमने-सामने आए दो समुदाय, पुलिस फोर्स तैनात
byManas Samachar
-
0