पंजाब एवं दिल्ली सहित 23 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, अगले हफ्ते हो सकता है एलान।


      नई दिल्ली। बंगाल, केरल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से निपटने के बाद चुनाव आयोग अब दिल्ली, पंजाब व उत्तराखंड सहित बाकी बचे देश के 23 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण ( SIR ) का काम जल्द ही शुरू करेगा।
      अनुमान है कि अगले हफ्ते तक इसकी घोषणा हो जाएगी। 
        आयोग ने इसे लेकर 19 फरवरी 2026 को ही इन सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को एसआइआर से जुड़ी तैयारी करने के निर्देश दिए थे। इस बीच इन राज्यों की मौजूदा मतदाता सूची को पिछले एसआइआर के आधार पर मैपिंग करने का काम किया गया है। माना जा रहा है कि इससे एसआइआर के काम में आसानी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने