अयोध्या में खत्म होगा जाम का मामला, ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर, आवागमन के लिए भेजा गया प्रस्ताव।


         अयोध्या। शीघ्र ही जिले के विधायकों के विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति मिल सकती है। यदि इन कार्यों को स्वीकृति मिली तो लोगों का आवागमन भी बेहतर हो जाएगा। इससे रेलवे क्रासिंगों पर लगने वाला जाम का झाम खत्म होगा, बल्कि दूरी तय करने में लगने वाला समय भी बचेगा।
         अब यह भी जानना प्रासांगिक है कि विधायकों ने कितने मार्गों और पुलों के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया है। विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने चार ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया था।

इनमें गद्दोपुर मऊशिवाला मार्ग, पूराबाजार से तारुन संपर्क मार्ग, सूर्यकुंड रेलवे क्रॉसिंग पर वर्तमान सेतु के समानांतर एक और पुल दो लेन का अतिरिक्त उपरिगामी सेतु व लता मंगेश्कर चौक से कटरा गोंडा मार्ग पर सरयू नदी के पुराने पुल से नए सेतु तक पहुंच मार्ग बनवाने का प्रस्ताव दिया था।

        इन पुलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति मिल सकती है। इसके साथ ही उन्होंने 165 मार्ग व नाली निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया है।

विधायक रामचंद्र यादव ने सात पुलों के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया है। उन्होंने शारदा सहायक पर मवई पटरंगा अलियाबाद मार्ग पर दो, मवई चौराहा से दुल्लापुर उमापुर बाबा बाजार हरिहरपुर मार्ग पर शारदा सहायक नहर, रुदौली सैदपुर, अलियाबाद से रौजागांव व अमानीगंज मार्ग से गोहन्नामीसा मार्ग पर शारदा सहायक नहर पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा है

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने