बहराइच में नकली मसाला फैक्ट्री का खुलासा, लाखों का मिलावटी सामान जब्त।


       बहराइच। शहर के बाईपास मार्ग पर संचालित नकली फैक्ट्री को खाद्य विभाग ने पकड़ा। मौके से सैकड़ों क्विंटल धनिया, मिर्च व हल्दी पाडडर बरामद कर उसे सीज कर दिया है। नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। यूनिट बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। जिसको बंद करने के निर्देश दिए हैं।
       नानपारा बाईपास मार्ग पर तिकोनीबाग के निकट उदय सिंह फैक्ट्री में मिलावटी मसाला बनाकर बिक्री कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर खाद्य विभाग की ओर से दो दिनों से रेकी की जा रही थी।

     शाम को पांच बजे टीम मौके पर पहुंची। सहायक आयुक्त खाद्य डा. अमर सिंह वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह की टीम मौके पर पहुंची।

       फैक्ट्री में छापेमारी कर टीम ने 830 किग्रा हल्दी पाउडर, 400 किग्रा धनिया पाउडर, 93 किलो मिर्च पाउडर, धनिया भूसी 960 किग्रा व 65 किग्रा रंग बरामद किया। टीम ने सभी सामान की जांच के बाद सीज कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने