जयपुरिया स्कूल में बच्चों को लगा एचपीवी वैक्सीन का टीका।




         बहादुरपुर बस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर के अन्तर्गत दिनांक 12-05-2026 को सीएचसी प्रभारी डा० पवन वर्मा की अध्यक्षता में टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण किया गया । सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल बेइली अकसड़ा बहादुरपुर के छात्र-छात्राओं को एच0 पी0 वी0 वैक्सीन का टीकारण डा० प्रभाकर चौधरी की निगरानी में सफलता पूर्वक किया गया और टीकाकरण से सम्बंधित अन्य जानकारियां छात्र - छात्राओं को दिया गया । डा० प्रभाकर चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा जारी आदेश के क्रम में बच्चों को रोग मुक्त करने के लिए समय - समय पर टीकाकरण अभियान चला कर टीका लगाया जाता है और समय - समय पर बच्चों व बच्चियों टीका न लगवाने से अनेक घातक बीमारियां होने का खतरा बना रहता है । बच्चों की देखभाल करना माता-पिता का मुख्य कर्तव्य होता है कभी-कभी माता-पिता अपनी जिम्मेदारियों को भूल जाते हैं वही आगे चलकर बच्चों को घातक बीमारियों से सामना करना पड़ता है । प्रदेश सरकार द्वारा घातक बिमारियों से बच्चों को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाता है और घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण से छुटे हुए सभी बच्चों को टीका लगाते हैं । जिस प्रकार से बच्चों के लिए भोजन आवश्यक होता है ठीक इस प्रकार से स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण आवश्यक होता है । डा० प्रभाकर ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन लगाने के लिए छात्र - छात्राओं को जागरूक करने के बाद फोन के माध्यम से अभिभावकों से बातचीत की गई और अभिभावकों की सहमति के आधार पर 16 छात्र - छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाया गया ।
 इस दौरान टीकारण के दौरान सीएचसी बहादुरपुर प्रभारी डा० पवन वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डा० प्रभाकर चौधरी , एआरओ विकास वर्मा, शुभम यादव, विनय कुमार , एएनएम समेत स्कूल के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने