शाहपुर नजूल में नाली निर्माण कार्य पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का मामला गरमाया।



 लखनऊ।  बक्शी का तालाब क्षेत्र अंतर्गत बीकेटी ब्लॉक के शाहपुर नजूल गांव में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है ग्राम प्रधान रामादेवी द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने के आरोप लगाए गए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण में पीला ईंट लगाकर कार्य कराया जा रहा है जबकि सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री निम्न स्तर की है जिससे नाली अधिक समय तक टिक नहीं पाएगी वहीं भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक अरुण सिंह ने भी निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर मानकविहीन निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द जांच नहीं कराई गई तो सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ गांववासियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और अब लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने