राजधानी व रामनगरी के बीच विकास की नई संभावनाओं के द्वार पर खड़ा बाराबंकी, मिलेगी नई दिशा।



        बाराबंकी : MLC अंगद सिंह ने कहा राजधानी लखनऊ से सटा व रामनगरी का प्रवेश द्वार बाराबंकी विकास की नई संभावनाओं के मुहाने पर है। 
       राजधानी की नजदीकी, एक्सप्रेसवे और बेहतर होती सड़क कनेक्टिविटी, प्रस्तावित औद्योगिक कारिडोर और पुलों की परियोजनाएं अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने को तैयार हैं। औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
         कृषि प्रधान जिले में कृषि आधारित उद्योग और खाद्य प्रसंस्करण भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं। देवा और महादेवा जैसे धार्मिक स्थलों के कारण पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। हालांकि विकसित बाराबंकी का रास्ता केवल आधारभूत ढांचे के निर्माण से पूरा नहीं होगा। स्वास्थ्य सेवाओं में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, शिक्षा की गुणवत्ता, युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और  शहर में जाम तथा जल निकासी जैसी चुनौतियों का समाधान भी जरूरी होगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने