बक्सर-कोईलवर तटबंध पर फोरलेन बनेगा।


        बक्सर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बक्सर-कोईलवर तटबंध को फोरलेन किए जाने की बात कहकर दियारा क्षेत्र के लोगों में विकास की नई उम्मीद जगा दी है।

लंबे समय से बेहतर सड़क और सुगम आवागमन की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों को इस घोषणा से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

तटबंध के फोरलेन होने से बक्सर से दियारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक आवागमन आसान होने के साथ ही पटना और आरा समेत अन्य प्रमुख शहरों से संपर्क भी बेहतर होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने