प्रादेशिक राजनीति: समाजवादी पार्टी , यूपी विधानसभा 2027 के चुनावों की तैयारी में अभी से जुट गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार इस संबंध में पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। चुनाव में किसे टिकट दिया जाएगा किसे नहीं इसे लेकर पार्टी ने साफ रणनीति तैयार की है। अखिलेश यादव ने स्पष्ट कहा कि इस बार उसे ही टिकट दिया जाएगा जो बूथ स्तर पर सक्रिय होगा और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेगा।