अयोध्या: श्रद्धालु न मिलने से राम नगरी की हवाई दर्शन योजना हुई धड़ाम, पूरे दिन खाली खड़ा रहता है हेलीकॉप्टर।


      आसमान से श्रद्धालुओं को रामनगरी का दीदार कराने के लिए 19 फरवरी को शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा कुछ ही दिनों में फेल हो गई। अयोध्या के हवाई दर्शन की योजना हवा-हवाई साबित हुई। आलम यह है कि हवाई दर्शन के लिए श्रद्धालु ही नहीं मिल रहे हैं। शुरुआत के एक सप्ताह तक तक श्रद्धालुओं ने इस सेवा का आनंद उठाया लेकिन उसके बाद रुचि घट गई।
      इस सेवा के तहत श्रद्धालुओं को आठ मिनट में पूरे अयोध्या धाम का हवाई दर्शन कराया जा रहा था। एक बार में छह लोग बैठक सकते थे। इसमें पांच यात्री और एक पायलट होता था। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यह सुविधा थी। एक यात्री का किराया 4130 रुपये तय किया गया था। सरयू अतिथि गृह के सामने बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर उड़ता था। यात्रा करने के लिए सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग होती थी, लेकिन इस समय हेलीकॉप्टर तो हेलीपैड पर खड़ा है, लेकिन श्रद्धालु नहीं आ रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने