अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में राम जन्मभूमि पत्र में 5 जून को 101 आचार्य द्वारा 14 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया जाएगा अयोध्या नगरी एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है।
गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर राम जन्मभूमि परिसर 101 आचार्यों के वैदिक मंत्रों की जाएगी प्राण प्रतिष्ठा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में इस दिन एक साथ 14 देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा का महाअनुष्ठान संपन्न होगा, जिसमें श्रीराम के साथ-साथ वैदिक शिलाओं की प्रतिष्ठा भी की जाएगी.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। ये 3 जून से शुरू होकर 5 जून तक चलेगा। हालांकि, पूजा-अनुष्ठान की शुरुआत 30 मई, गुरुवार को एकादशी के दिन से ही हो जाएगी। इसी दिन शिलाओं की विशेष प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जो शिव वास और एकादशी का विशेष योग होने के कारण अत्यंत शुभ मानी जा रही है।