गौर बस्ती- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर प्रभारी डॉ. भास्कर यादव के लगातार ड्यूटी से गायब रहने से पूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर की व्यवस्था चरमरा गई है।
सीएचसी गौर प्रभारी डॉ. भास्कर यादव खुद ड्यूटी से नदारद हैं तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर की स्वास्थ्य व्यवस्था की देखभाल कौन करेगा । प्रभारी के गायब रहने से सीएचसी के अंतर्गत अधिकांश आयुष्मान आरोग्य मंदिरों/उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर ताला लटक रहा है
सूत्रों के अनुसार अधीक्षक डॉ. भास्कर यादव सीएचसी पर कभी रात्रि विश्राम नहीं करते है रात्रि में अधीक्षक के न रहने से ओपीडी व इमरजेंसी सेवा भगवान भरोसे चल रही है । जब अधीक्षक ही ड्यूटी से गायब रहेंगे तो आगे क्या होगा
प्रभारी के गायब रहने पर कर्मचारी निरंकुश हो जाते हैं मनमाने तरीके से कार्य करते हैं जिससे जनता को परेशानी होती है डॉ. भास्कर यादव की मनमानी से सीएचसी गौर की स्थिति बदहाल हो गई है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।
प्रभारी डा०भास्कर यादव स्वयं ड्यूटी से गायब होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौर की दयनीय स्थिति को सुधारने में पूरी तरह फेल हैं और अधिकांश कर्मचारी मनचाहा ड्यूटी कर रहे हैं एवं ड्यूटी के दौरान कमरे में आराम फरमा रहे हैं । स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदार कुंभकर्णी नियर से जगेंगे और कैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर की अव्यवस्था दूर होगी ? जिसको लेकर पूरे जिले में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं । मीडिया टीम ने कई महीनो से लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर का पड़ताल किया लेकिन कभी भी सीएचसी प्रभारी डा० भास्कर यादव के कमरे का ताला खुला नहीं मिला।