बाराबंकी। जनगणना- 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के क्रम में नवाबगंज, फतेहपुर, रामनगर, सिरौलीगौसपुर, रामसनेहीघाट एवं हैदरगढ़ तहसील में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शनिवार को 614 प्रगणक, सुपरवाइजरों को 30 फील्ड ट्रेनर और तीन मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, डिजिटल डेटा संकलन, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग, सत्यापन प्रक्रिया तथा फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान के बारे में जानकारी दी गई।