अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले की एसआइटी जांच के बीच ही आठ आरोपितों के जेल चले जाने और विभिन्न आरोपों के चलते दो ट्रस्टियों के त्यागपत्र दे देने से अब श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की संभावना प्रबल हो उठी है।
विशेष जांच दल (एसआइटी) ने भी प्रारंभिक रिपोर्ट में ही केवल पुनर्गठन की संस्तुति के साथ किसी प्रशासनिक अधिकारी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाने की भी आवश्यकता जताई है।
ऐसे में 11 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसा माना जा रहा कि केंद्र सरकार सीईओ की नियुक्ति के संबंध में अंंतिम निर्णय ले लेगी
संभावित नाम: पूर्व IAS योगेश्वर राम मिश्रा पूर्व DM अयोध्या और वाराणसी तथा पूर्व IAS अवनीश अवस्थी के नाम चर्चा में हैं।