प्रतापगढ़। जाफरपुर में 4.82 करोड़ रुपये की लागत से परिया नाला पर पुल का निर्माण होगा। बुधवार को सदर विधायक ने मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर इसका शिलान्यास किया।
सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि सालों से यहां पर पुल बनाने की मांग की जा रही थी। बरसात के दिनों में लगभग दो दर्जन गांव के लोगों को चक्कर लगाना पड़ता था। पांच महीने के बाद उनकी यह परेशानी खत्म हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड इस पुल को बनाएंगे।
Tags
शिलान्यास।