नगर निगम ने दोनों स्थानों पर तीन-तीन एकड़ जमीन चिह्नित कर रोडवेज को सौंपी गई।
150 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है।
पहले चिह्नित भूमि रोडवेज ने कर दी थी खारिज।
गोरखपुर। शहर में सार्वजनिक परिवहन को प्रदूषण मुक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। 150 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए हरसेवकपुर नंबर दो और सोनबरसा मार्ग पर कोनी में बस डिपो बनाए जाएंगे। नगर निगम ने दोनों स्थानों पर तीन-तीन एकड़ जमीन चिह्नित कर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को सौंप दी है। इसकी सूचना परिवहन निगम के साथ जिला प्रशासन को भी दे दी गई है।