अयोध्या। उ0प्र0 सराकर के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा सर्किट हाउस में नगर निगम, विद्युत एवं जल निगम के अधिकारियो के साथ संक्षिप्त समीक्षा बैठक की गई। मंत्री जी ने कहा कि प्रथम बरसात में नालो में जल भराव की समस्या की शिकायते आयी है विशेषकर अयोध्या क्षेत्र में इसको ठीक किया जाये। नगर निगम क्षेत्र एवं उसके बाहर सभी को समुचित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाये। विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी लेने के बाद कहा कि अयोध्या में निर्बाध गति से शहरी क्षेत्रो में 24 घण्टे तथा ग्रामीण क्षेत्रो में 18 घण्टे मानक के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये इसमें किसी भी प्रकार की समस्या आने पर मुझे व मेरे कार्यालय को अवगत कराये तथा इसका नियमित अनुश्रवण विभागीय वरिष्ठ अधिकारियो के अलावा मंण्डलायुक्त व जिलाधिकारी भी करते हुए बेहतर समन्वय बनाये।
इस बैठक में मण्डलायुक्त नवदीव रिणवा, पुलिस उप महा निरीक्षक ए0पी0 सिंह, जिलाधिकारी नितिश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, उप निदेशक, सूचना डा0 मुरलीधर सिंह सहित अभियन्तागण उपस्थित रहें।