लखनऊ: यहां के वृंदावन योजना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का पहला अत्याधुनिक ई-बस पोर्ट बनने जा रहा है। करीब 265 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार होने वाले इस बहुमंजिला पोर्ट में कुल 75 आधुनिक प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे। इन प्लेटफॉर्मों से एक साथ 150 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, चार्जिंग और रखरखाव की मुकम्मल व्यवस्था होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने से न केवल वृंदावन और आसपास के इलाकों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल व आधुनिक बनेगी, बल्कि दैनिक यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्राप्त होगी।
Tags
पहला ई-बस पोर्ट।