बलरामपुर में बच्चों को ई-रिक्शा से स्कूल लाने पर रोक लगा दी गई, बसों में दुरुस्त रखना होगा CCTV कैमरा।


        बलरामपुर। स्कूलों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन अनिवार्य रूप से किया जाए। स्कूल बसों में सीसी कैमरा क्रियाशील रहे। प्रत्येक विद्यालय अपने बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस का नियमित सत्यापन करना सुनिश्चित करें।

वाहन चालकों के स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार की भी सतत निगरानी रखें। यह निर्देश जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक मेें जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने दिए।

    डीएम ने कहा कि जनपद के सभी कांवेंट विद्यालयों में विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन हेतु विद्यालय बस अथवा अधिकृत वैन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी परिस्थिति में बच्चों को ई-रिक्शा से स्कूल आवागमन न कराया जाए।

     इसकी जांच कर प्रभावी कार्रवाई परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु नियमित प्रवर्तन अभियान चलाने तथा ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने