100 मेधावी बेटियों को मिला टैबलेट।



बस्ती। जनपद के अटल प्रेक्षागृह में आयोजित एक प्रेरणादायी समारोह में समाजसेवी मनीष मिश्रा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 100 प्रतिभाशाली छात्राओं को टैबलेट वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी बेटियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना, उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर समाजसेवी मनीष मिश्रा ने कहा कि जब किसी बेटी के हाथ में शिक्षा के साथ तकनीक भी पहुँचती है, तो उसके सपनों को नई उड़ान मिलती है। आज के डिजिटल युग में तकनीक केवल एक साधन नहीं, बल्कि अवसर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार है।

समाजसेवी मनीष मिश्रा की यह पहल जनपद बस्ती में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी कदम मानी जा रही है।

 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने