बाराबंकी। काफी समय से एक ही थाना और चौकी पर तैनात दारोगा सहित कुल 107 का पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्षेत्र बदला है। बड़े स्तर पर हुए फेरबदल 95 उपनिरीक्षक और 12 चौकी प्रभारी शामिल हैं। एसपी ने सभी को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
तबादला सूची के अनुसार थाना देवा और फतेहपुर से सर्वाधिक आठ-आठ दारोगा का तबादला किया गया है। इसके बाद जैदपुर से सात, बड़डूपुर से छह, कोतवाली नगर, जहांगीराबाद, रामनगर और लोनीकटरा से पांच-पांच दारोगा को नई तैनाती दी गई है।
सफदरगंज, दरियाबाद, असंद्रा, हैदरगढ़, बदोसराय, कुर्सी और मोहम्मदपुर खाला से चार-चार, सतरिख व मसौली से तीन-तीन, टिकैतनगर, कोठी और घुंघटेर से दो-दो तथा रामसनेहीघाट व सुबेहा से एक-एक दारोगा की तैनाती बदली है। पुलिस लाइंस से भी चार दारोगा को विभिन्न थानों पर भेजा गया है।
Tags
TRANSFAR.