बाहर से फैज़ाबाद अयोध्या आने वाले यात्री परेशान।


 
       अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर से फैजाबाद अयोध्या आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी ही असुविधा उत्पन्न है लखनऊ से आने वाली सभी बसें बाई पास पर उतरती हैं गोरखपुर से आने वाली बसें भी बाईपास पर उतारती हैं बाईपास से शहर आने के लिए यात्रियों को बड़ी कठिनाई उठानी पड़ती है।
        आपको बताते चलें कि यदि बाईपास जाने वाली बसे है तो उनको भी सहादतगंज से होकर बाईपास निकालना चाहिए जिससे सहादतगंज से शहर में आने के लिए यात्रियों को साधन सरलता से उपलब्ध हो जाता है बाईपास से साधन नहीं मिलता है यदि मिल भी गया तो ई रिक्शा वाले मनमाना पैसा मांगते हैं जिससे यात्रियों को बड़ी कठिनाई है। अयोध्या के RM को चाहिए की यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी डिपो के RM से बात कर करके उनकी गाड़ियों को बाईपास शहादत पुल के नीचे से बस ले जानें के निर्देश दें। जिससे बस से अयोध्या आनें वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने