अयोध्या। पत्रकारिता दिवस पर तपस्वी छावनी में एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसका विषय था कोरोनाकाल में पत्रकारों का महत्व जिस पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने वर्चुअल अपने विचार रखे मुख्य अतिथि जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने वालों पत्रकारों को किया सम्मानित तथा कोरोनाकाल में जो पत्रकार दिवंगत हो गए उन्हें 2 मिनट मौन रखकर श्रधांजलि दी गयी।
प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन कर संगोष्ठी की अध्यक्षता की जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने दिवंगत पत्रकारों को 1करोड़ रुपये की सहायता राशि देने के लिए केंद्र सरकार मांग की सम्मानित होने वाले पत्रकारों में उपजा के अयोध्या अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी युवा पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव न्यूज18 के अयोध्या समबाददाता निमिष गोस्वामी पत्रकार स्कंद दास नौसाद आलम बृजेश सेन अनूप कुमार ललित गुप्ता नीलम सिंह ए एन आई न्यूज एजेंसी के अमित कुमार अजय कुमार एलआईयू अयोध्या इकाई के सबइंस्पेक्टर आरबी चतुर्वेदी आदि सम्मानित किए गए।