अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र आज राम मंदिर निर्माण कार्य का करेंगे निरीक्षण।राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक आज से। 13 व 14 जून को होगी बैठक। आज 9:30 से 10:30 तक राम मंदिर नीव का करेंगे निरीक्षण। 10:30 से 1:00 तक नीव के रॉ मेटेरियल को लेकर होगी चर्चा।राम जन्मभूमि परिसर में होगी चर्चा।
14 जून को 9:30 से 1:30 तक राम जन्मभूमि परिसर में दूसरे दिन की होगी बैठक।14 जून को ही द्वितीय पाली में 3:00 बजे से 5:00 बजे तक सर्किट हाउस में होगी बैठक।बैठक में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य होंगे शामिल। एलएनटी व टाटा कंसलटेंसी के एक्सपर्ट भी होंगे शामिल। राम मंदिर नीव की 5 लेयर हो चुकी है तैयार।
