अयोध्या। जिले की रुदौली तहसील के जुनेदपुर में शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे समाचार पत्र विक्रेता मो. अजीर खाँ का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। जिसके नीचे अजीर की दोनों लड़की अर्सिया बानो 7 वर्ष ,तबस्सुम 15 वर्ष लड़का जुनेद 10 वर्ष पत्नी मेहनाज बानो 40 वर्ष तथा सास नफीस फातिमा 78 वर्ष मलबे में दब गई। घटना की जानकारी होने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर मलबे में दबी हुई महिलाओं और बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। मलबे से बाहर निकालने के बाद अजीर खां की छोटी लड़की अर्सिया 7 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी मेहनाज बानो, लड़की तबस्सुम, लड़का जुनेद तथा सास नफीस फातिमा घायल हो गयी। गम्भीर रूप से घायल नफीस फातिमा को मवई चौराहा स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार तथा हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार की नुकसानी के आंकलन के लिए राजस्व टीम की रिपोर्ट आने के बाद परिवार को सरकार द्वारा अनुमन्य सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।
समाचार पत्र बिक्रेता का घर गिरा, बेटी की मलबे में दबकर मौत, परिवारीजन घायल।
byManas Samachar
-
0
