बहराइच समाचार: नानपारा-नेपालगंज रोड से समान ढुलाई की सुविधा शुरू।


        बहराइच। नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने नानपारा और नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशनों के गुड्स शेड को पूरी मालगाड़ी से सामान की ढुलाई के लिए खोल दिया है। इससे व्यापारियों को बड़ी मात्रा में माल मंगाने और भेजने में आसानी होगी। साथ ही सड़क परिवहन पर निर्भरता भी कम हो सकती है।
           नेपालगंज रोड गुड्स शेड खुलने के बाद मंगलवार को पहली बार कानपुर के अनवरगंज से स्लीपर लदी 20 बीआरएन वैगनों की रेक नेपालगंज रोड पहुंची। इसमें लाए गए माल को नानपारा स्टेशन पर उतारा गया। इस रेक से कुल 1285.1 टन माल की ढुलाई हुई, जिससे रेलवे को 8,75,341 रुपये की आय हुई।

जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि दोनों गुड्स शेड पर पूरी रेक से माल की आवाजाही शुरू होने से व्यापारियों को बड़ी मात्रा में सामान भेजने और मंगाने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने