आज अयोध्या अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता करेंगे रामलला का दर्शन‌।



 अयोध्या। अधिवक्ता संघ फैजाबाद अयोध्या की वर्तमान रिज्यूम के अध्यक्ष पारसनाथ पाण्डेय अपने किए हुए वादों पर लगातार खरे उतर रहे हैं और अधिवक्ता हित में नए-नए फैसले ले रहे हैं जिसके लिए सभी अधिवक्ता उनके रिज्यूम में कराए गए कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं। काफी दिनों से अधिवक्ताओं की कचहरी में पोस्ट ऑफिस खुलवाने की मांग लम्बित थी। जिसे वर्तमान रिज्यूम ने पूरा कर दिया है और आगामी पहली अप्रैल से कचहरी परिसर में पोस्ट ऑफिस कार्यालय का शुभ मुहूर्त हो जाएगा। इसी तरह से रामलला के दर्शन के लिए अधिवक्ता संघ की तरफ से मांग आई थी जिस पर जिलाधिकारी नीतीश कुमार से वार्ता कर आगामी 30 मार्च को दिन मे  सभी अधिवक्ता साथियों को रामलला का दर्शन सुलभ कराने की अनुमति मिल गई है।जिसके लिए सभी अधिवक्ता भाइयों को कार्यालय में अपना आई कार्ड की फोटो प्रति जमा करनी है। जिससे सभी अधिवक्ताओं को दर्शन सुलभ हो सके यह जानकारी संघ अध्यक्ष और मंत्री विपिन कुमार मिश्र  ने नगर  मजिस्ट्रेट से मिलकर अधिवक्ताओं को दर्शन करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है जिसमें संघ के उपाध्यक्ष केसवराम वर्मा कोषाध्यक्ष मुन्ना सिंह संयुक्त मंत्री प्रथम राजेश श्रीवास्तव द्वितीय रविंद्र पांडे कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश शर्मा अवधेश सिंह मुन्ना रामकिशोर यादव रणधीर पांडे योगेश पांडे ने संयुक्त रूप से सहयोग दिया और  सभी अधिवक्ताओं से इसमें सहयोग करने की अपील की है। जिससे राम लला का दर्शन सुलभ हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने