सुल्तानपुर की अमहट-गभड़िया रोड बदहाल, गड्ढे और जलभराव से राहगीरों को हो रही परेशानी।


     सुल्तानपुर: शहर को एनएच 731 से जोड़ने वाली अमहट-गभड़िया रोड इन दिनों बदहाल हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस सड़क से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन गड्ढों और खराब सड़क के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ. आखिर सड़क की यह बदहाली क्यों है और लोगों को किन परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है

       बारिश में जलभराव से बढ़ जाती है परेशानी

स्थानीय राहगीर मोहम्मद यासीन ने बताया कि सड़क टूटने से आवागमन में काफी मुश्किल हो रही है. उन्होंने कहा कि यह मार्ग सुल्तानपुर मुख्यालय को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है और प्रतिदिन 20 हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहता है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है. सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता. ऐसे में वाहन चालकों को काफी संभलकर निकलना पड़ता है. कई जगह सड़क पर जमा पानी और गड्ढों के कारण जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने