अयोध्या। अयोध्या चौक घंटाघर के चारों तरफ बनाए गए हेरिटेज गेटो का होगा कायाकल्प। नवाबी काल 1765 में अवध के नवाब शुजाउद्दौला द्वारा चौक के चारों तरफ हेरिटेज गेट का निर्माण कराया गया था, उसका कायाकल्प कराया जाएगा।
शुरुआत के प्रथम चरण में अफीम कोठी का संरक्षण व शौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू करने की योजना है, उसके बाद नवाबी काल के चौक घंटाघर के चारों तरफ बने हेरीटेज गेट का संरक्षण व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। योगी सरकार ने चारों तरफ बनाए गए द्वारों को संरक्षित तथा सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया है। चारों द्वारों के संरक्षण तथा सुंदरीकरण की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन को दी गयी है। सरकार की इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए प्रोजेक्ट कारपोरेशन में अपनी पहल शुरू कर दी है। इस कार्य के लिए 12 करोड रुपए की वित्तीय स्वीकृत हो गई है राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व ही इन चारों द्वारों का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।