अयोध्या। महाजनी टोला फैजाबाद अग्रवाल प्रेस की गली में दो शिव मंदिर पड़ते हैं उन दोनों के सामने
कूड़े का ढेर लग जाता है जबकि मंदिर के आमने-सामने अगल-बगल में कूड़े का ढेर नहीं लगना चाहिए कूड़े को तुरंत हटवा लेना अनिवार्य होता है। मंदिरों के अगल-बगल घास कूड़ा और गंदगी किसी भी दशा में नहीं रहनी चाहिए। महाजनी टोला में दोनों मंदिरों के बीच में सड़क पर लगा हुआ एक हैंड पंप है उसी के बगल में कूड़े का ढेर लग जाता है
गंदगी का पूरा साम्राज्य मंदिर के अगल- बगल छाया रहता है पूजा करने वाले इस हैंड पंप से पानी भी लेते हैं इस गंदगी में उन्हें प्रवेश करना पड़ता है।
नगर निगम को इस ओर पूरा ध्यान देना चाहिए।