गोमती रिवर फ़्रंट लखनऊ शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने और सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। लेकिन पहाड़ों पर हो रही बारिश और अलग-अलग बैराजों से छोड़े गए पानी की वजह से लखनऊ में इसका जलस्तर काफी बढ़ गया है और ये खतरे के निशान के क़रीब पहुँच गया है। जिसके चलते प्राधिकरण ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रिवर फ्रंट पर पर्यटकों का आवागमन बन्द कर दिया गया है।
Tags
एंट्री पर लगी रोक।