गोरखपुर। गोरखपुर से महराजगंज तक रोडवेज की सुविधा संपन्न डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस चलने लगी है। अगले सप्ताह से दो डबल डेकर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बसें टाइम टेबल के आधार पर चलाई जाएंगी।
गोरखपुर-कसया मार्ग पर पहले से एक डबल डेकर बस चल रही है। डबल डेकर बसों के चलने से एक साथ अधिक संख्या में लोग यात्रा कर सकेंगे। कम खर्चे में आमजन का आवागमन आसान होने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यावरण संरक्षित होगा।