भदोही:
रेलवे बोर्ड ने भदोही-प्रयागराज-वाराणसी रूट पर मेमू ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है। इससे मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के लोगों को आसपास के जिलों में आवाजाही में काफी आसानी होगी। कालीन के लिए मशहूर भदोही और इसके पड़ोसी जिलों वाराणसी और प्रयागराज के बीच रोजाना यात्रा करने वालों को सस्ते सफर का विकल्प मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने वाराणसी-भदोही-प्रयागराज रूट पर एक नई जोड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन के प्रस्ताव को स्वीकार कर इसका टाइमटेबल बनाने का निर्देश दिया है। मिर्जापुर समेत पूरे पूर्वांचल रीजन के लिए ये नई ट्रेन सस्ता और सुरक्षित सफर देने वाली होगी।