पत्रकार चौराहे का महापौर ने किया उद्घाटन, पत्रकारों के लिए विकसित होंगी सुविधाएं।



    अयोध्या। पत्रकारों के लिए शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में बनाए गए पत्रकार चौराहे का उद्घाटन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में महापौर ने कहा कि फिलहाल चौराहे का निर्माण कराया गया है और इसका उद्घाटन किया गया है। आने वाले समय में यहां पत्रकारों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
     महापौर ने कहा कि अयोध्या में पत्रकारों के लिए बैठने तथा अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने जल्द ही चौराहे पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। उन्होंने पत्रकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और पत्रकार चौराहे के निर्माण को सकारात्मक पहल बताया। उद्घाटन समारोह में पत्रकार अजय श्रीवास्तव ‘अज्जू’, रूपेश श्रीवास्तव,  राघवेंद्र शुक्ला,आकाश सोनी, समीर शाही, संजीव आजाद, सुबोध श्रीवास्तव, आशु श्रीवास्तव, अनिल निषाद, सुमित यादव, नवनीत कौशल, संजय यादव, अखिल पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, शक्ति ठाकुर, सीएम श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, करन प्रजापति, एसएन सिंह, महेंद्र , नरेंद्र मिश्रा,दीपक पाठक, अंतरिक्ष तिवारी,आशु श्रीवास्तव, करन दूबे,कुमकुम भाग्य विपिन पाण्डेय अंकुर श्रीवास्तव  , बृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने