प्रतापगढ़ में बकुलाही नदी का पुल डूबा, शव को पानी में होकर ले जाना पड़ा, ग्रामीणों ने की नए पुल की मांग।

        प्रतापगढ़। बकुलाही नदी पर बना पैदल पक्का पुराना पुल बरसात से बढ़े पानी में डूब गया है। इस वजह से लोगों को बाजार, अस्पताल व स्कूल जाने-आने में दिक्कत हो रही है। इस बीच पानी भरे पुल से होकर शव यात्रा ले जाने का वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। मामला मानधाता ब्लाक के हैंसी परजी और शिवरा गांव की सीमा का है।
        बकुलाही नदी पर बना वर्षों पुराना पुल ग्रामीणों के लिए खतरनाक हो गया है। मुख्य सड़क से 10 फीट नीचे स्थित यह पुल जर्जर हो चुका है और हल्की बारिश में ही डूब जाता है। यह दिखता ही नहीं।

ऐसे में लोग जान हथेली पर रखकर इससे होकर नदी पार करते हैं। गांव के लोगों ने व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी शुक्रवार को प्रार्थना पत्र देकर इस जर्जर पुल को ध्वस्त कराकर नया पुल बनवाए जाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने