दिवाली में बोनस की तैयारी: उत्तर प्रदेश में दीपावली के त्योहार से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने की बात शुरू है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के पूर्व राज्य कर्मचारियों को बोनस देने के निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में पत्रावली तैयार कर ली गई है। जल्द ही राज्य सरकार द्वारा दीपावली के पहले बोनस देने का ऐलान किया जा सकता है।
इस बोनस का लाभ राज्यकर्मचारियों के साथ दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा। योगी सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 14.82 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।