बिजली चोरी वाले इलाकों में अब घर-घर बिजली चेकिंग अभियान

       बरेली। बिजली चोरी वाले इलाकों में पांच जून के बाद घर-घर  चलेगा चेकिंग अभियान । निगम के अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने इंजीनियरों से डिवीजन स्तर पर तीन-तीन फीडर की सूची मांगी है, जहां बीते 10 दिनों में सर्वाधिक फाल्ट और अघोषित बिजली कटौती समस्या रही हैं।
       अधिकारियों का कहना है कि फीडरों से संचालित इलाकों में पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान शुरू होगा। जिन परिसरों में स्वीकृत लोड से अधिक बिजली की डिमांड मिलेगी, मौके पर ही उनका लोड बढ़ाया जाएगा। साथ ही मीटर में छेड़छाड़ व चोरी पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ का कहना है कि जांच टीम में वितरण के साथ ही टेस्ट की टीमें भी लगायी जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने