बरेली विकास प्राधिकरण ने शनिवार को धौरेरा माफी और खजुरिया घाट पर पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। सस्ती जमीन खरीदकर कॉलोनाइजर बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। बीडीए की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से लोगों में रहा उहापोह।
BDA के उपाध्यक्ष ने बताया कि धौरेरा माफी में धीर सिंह व राकेश 25, अर्जुन आठ, वीरपाल पटेल और महमूद खां 25, सुबोध शर्मा व रवि पटेल 20 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। मैप प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना ही वहां सड़क, नाली व साइट ऑफिस का निर्माण कराकर भूखंडों का चिह्नीकरण किया जा रहा था। इस पर टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
इसके पहले यहां हुई थी कार्रवाई
22 मई को झुमका चौराहे के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे 78 बीघा जमीन पर बन रहीं पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था। यहां भी विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना ही यहां सड़क, नाली, साइट ऑफिस का निर्माण कराकर भूखंडों का चिह्नीकरण किया जा रहा था। बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलवाकर इनको ध्वस्त करा दिया।