राजस्थान ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर: राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत प्रदेश के 9 शहरों के लिए 1150 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं. इनमें सबसे ज्यादा 550 बसें राजधानी जयपुर को मिलेंगी. इसके अलावा जोधपुर को 125, अजमेर और कोटा को 100-100, बीकानेर को 75 तथा भीलवाड़ा, अलवर, उदयपुर और सीकर को 50-50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी. प्रदेश को अब तक 250 बसें मिल चुकी हैं, जिनमें से 103 जयपुर पहुंच गई हैं. इनमें 58 बसों का संचालन बगराना डिपो से शुरू हो चुका है, जबकि बाकी बसों को टोडी डिपो से चलाने की तैयारी है. सरकार का फोकस केवल नई बसें उपलब्ध कराने पर नहीं, बल्कि डिपो, चार्जिंग स्टेशन और बिजली से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर भी है, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन मिल सके। वर्तमान समय में हर ब्रांच में चढ़ाने का एक अलग से लक्ष्य चलन बन गया है।
Tags
1150 ई-बसें।