अब 2 एक्सप्रेस ट्रेनें, एक ही पटरी पर एक साथ दौड़ेंगी लखनऊ रेल मंडल ने तैयार किया मास्टर प्लान।


         लखनऊ। मालगाड़ियों की तरह ही आने वाले दिनों में दो ट्रेनों को जोड़कर उनका संचालन संभव है। पटरियों पर ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए रेलवे एक ही रूट की दो ट्रेनें एक साथ दौड़ाने की योजना पर मंथन कर रहा है।
         यह अनूठा सुझाव रेल मंडल लखनऊ की ओर से रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। प्रस्ताव उसी टीम ने भेजा है, जिसने एआइ से ट्रेन आपरेशन के लिए लखनऊ में देश का पहला कंट्रोल रूम बनाया है।
           रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों देश भर के सभी रेल मंडलों से मौजूदा संसाधन का उपयोग कर ट्रेन परिचालन की क्षमता बढ़ाने को लेकर सुझाव मांगे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा समय में डबल लाइन होने के बाद भी पटरियों का उपयोग उनकी क्षमता से अधिक हो रहा है। लखनऊ -मुरादाबाद सेक्शन पर ही पटरियों का उपयोग 125 से अधिक प्रतिशत तक हो रहा है।
            सभी रेल मंडलों ने बोर्ड को अपनी ओर से सुझाव भेजे हैं। लखनऊ रेल मंडल की ओर से जो सुझाव बोर्ड को भेजा गया है, यदि उसे लागू किया गया तो एक ही रूट की दो ट्रेनें एक साथ दौड़ सकेंगी। रेलवे ने लांग हाल (एक से अधिक मालगाड़ियों पर जोड़कर संचालन) की तरह एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी जोड़कर चलाने का प्रस्ताव भेजा है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने