अयोध्या से जनकपुर के बीच सीधी ट्रेन का परिचालन जल्द होगा।


 

         जयनगर (मधुबनी)।  नेपाल के लोगों के लिए अयोध्या में रामलला का दर्शन करना  आसान हो सकता है। जनकपुर और अयोध्या के बीच जल्द ही सीधी ट्रेन का परिचालन शुरू करने की तैयारी चल रही है।
        

जनकपुर से अयोध्या के बीच ट्रेन परिचालन को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के साथ कई स्तर की बैठकें हो चुकी हैं। हालांकि, नई ट्रेन के परिचालन का अंतिम फैसला नई दिल्ली और काठमांडू के स्तर पर अटका हुआ है।

       

ट्रेन सेवा बहाल करने को लेकर दोनों देशों के गृह मंत्रालय, सुरक्षा एजेंसियों और रेलवे अधिकारियों के बीच समीक्षा की जा चुकी है।

सुरक्षा और रखरखाव के बिंदुओं को अंतिम रूप देने के लिए नवंबर में फिर से बैठक होने की उम्मीद है।

जनकपुर-अयोध्या ट्रेन परिचालन को लेकर काठमांडू, जनकपुर, जयनगर और पटना में राज्यस्तरीय व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें हो चुकी हैं। इसमें ट्रेन के परिचालन, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर  चर्चा की जा चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने