बरेली। शहर में इलेक्ट्रिक बस को विस्तार देने के लिए बरेली के लिए 25 और बसों की सरकार ने दो दिन पहले स्वीकृति दे दी है। इसी मध्य चौबारी में ई-बस अड्डा की जमीन भी फाइनल हो गई है। नए बस अड्डे के लिए डीपीआर तैयार कराई जा रही है।
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सरकार को आय तो नहीं हो रही, लेकिन इससे आम जन को आवागमन में सहूलियत मिल रही है। 25 बसें पहले से चल रही हैं, 25 बसें और मिल जाने से रूटों की संख्या बढ़ जाएगी, जिससे लोगों को बहुत राहत मिलेगी।