फिरोजाबाद में ई-बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन के लिए भूमि आवंटित, 25 ई-बसों के संचालन की योजना।


      फिरोजाबाद। नगर निगम प्रशासन द्वारा सोफीपुर में ई-बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन तैयार कराया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता पर डीएम ने सोफीपुर में 1.215 हेक्टेयर कृषि योग्य और बंजर भूमि नगर आयुक्त के पक्ष में आवंटित कर दी है। इसके बाद नगर आयुक्तने दो दिन पूर्व सोफीपुर में चिह्नित भूमि का एआरएम के साथ निरीक्षण कर जल्द कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए थे।
      योगी सरकार ने लखनऊ, कानपुर व आगरा जैसे बड़े महानगरों की तरह फिरोजाबाद में ई-बस संचालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें बड़े शहरों में 100-100, मथुरा-फिरोजाबाद जैसे शहरों में प्रथम चरण में 25-25 बसों के संचालन की योजना है।
      सरकार की प्राथमिकता पर नगर निगम प्रशासन ने पिछले वर्ष ई-बस सेवा के डिपो के लिए जलेसर रोड पर दाऊदयाल स्टेडियम के निकट पांच एकड़ से अधिक भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा था, जो शासन स्तर से निरस्त हो गया था।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने