महात्मा गांधी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि विचारधारा है, यह विचारधारा अहिंसा और सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है-जिला कांग्रेस अध्यक्ष।


       अयोध्या। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक विचारधारा  यह विचारधारा अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है! उक्त उद्गार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
श्री यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी आजादी के मूल्य को जानती है इसीलिए वह देश में फैल रही नफरत के खिलाफ लड़ाई लड़ने का प्रयास कर रही है।
          जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा देश की आजादी में मूलभूत भूमिका निभाने वाले तथा सभी को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले महात्मा गांधी हमारे देश के राष्ट्रपिता के रूप में जाने जाते हैं।
महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा गांधी की विचारधारा भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार की जाती है।
         अनुसूचित विभाग के  रामकरण कोरी तथा राम अवध पासी ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
          इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा उमेश उपाध्याय अशोक कनौजिया कविंद्र साहनी ताज मोहम्मद रामेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने