अयोध्या। 275 अयोध्या विधानसभा क्षेत्र मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे को 20,000 से भी अधिक फोटो से हराकर अपनी जीत हासिल किया है। धीरे धीरे दोपहर से ही भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय में भीड़ इकट्ठा होने लगी और पार्टी के कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने लगे महिला मोर्चा की तमाम महिला कार्यकर्ता भी एक साथ उत्साहित होकर खुशी का इजहार करने लगी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता खुशी के मारे डीजे पर बड़े उत्साह से डांस करते नजर आए। पुनः निर्वाचित अयोध्या विधाTयक वेद प्रकाश गुप्ता ने पत्रकारों से मुलाकात में अपने वक्तव्य में साधु-संतों व्यापारियों और यहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश ने सपा प्रत्याशी पवन कुमार पांडे को हराकर अपनी जीत दर्ज कराई
byManas Samachar
-
0