ग्रामीण परिवेश मे मेडिकल सेवाए का दीपक जलायेगा ग्रुप आफ ऊमिला कॉलेज- बी के सिंह।


        अयोध्या। उर्मिला कॉलेज आफ फार्मेसी मे फ्रेशर एवम फेयरवेल पार्टी का आयोजन यहां के छात्रों द्वारा किया गया जिस के मुख्य  अतिथि   बी के  सिंह जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्थान के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए उत्कृष्ट कार्यक्रम की खूब प्रशन्सा किया और ग्रामीण परिवेश में उत्कृष्ट पैरामेडिकल चिकित्सकों की कमी दूर करने और जन सेवाएं प्रदान करने मे स्व बाबू इच्छाराम  सिंह  द्वारा  स्थापित  यह मेडिकल  शिक्षा संस्थान मील का पत्थर  साबित होगा।संस्थान की शुरुआत पूर्व विधायक  जीतेंद्र सिंह  बब्लू द्वारा समाज के गरीब वर्ग के छात्रों को मेडिकल की शिक्षा देकर समाज सेवा के उद्देश्य से शुरू किया गया है  इस अवसर पर संस्थान की चेयरमैन अनीता सिंह संस्थान के डायरेक्टर सूर्य प्रताप सिंह के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय इच्छाराम  सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर और सरस्वती बंदनाकर दीप प्रज्वलन कर किया गया । फार्मेसी संस्थान के प्रधानाचार्य दीपक श्याम एवं बी फार्मा हेड ऑफ डिपार्टमेंट विनीत भारती एवं डी फार्मा हेड ऑफ डिपार्टमेंट चंदन पाठक, अमित श्रीवास्तव ,अमृतांश श्रीवास्तव प्राचार्य उर्मिला कॉलेज आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट एवं श्री मनोज सिंह, श्री सौरभ शुक्ला , श्री अक्षत सेठ , शहजाद खान , श्री सूरज पाठक श्री शिवम भास्कर ,श्री सतेन्द्र सिंह, श्री कुशाग्र तिवारी,श्री सूरज विश्वकर्मा,  श्री रामबाबू आदि उपस्थित रहे।छात्रों के मार्ग दर्शक श्री शंभू दयाल श्रीवास्तव एवं श्री विश्वनाथ पांडेय भी उपस्थित रहे। एंकर के रूप में रुकैया बानो एवम विक्रांत सिंह ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। कार्यक्रम में स्वागत गीत ब्यूटी सिंह एवं अंजलि कनौजिया द्वारा प्रस्तुत किया गया ।उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति बी फार्मा  की  छात्रा साक्षी श्रीवास्तव और साक्षी कनौजिया ने प्रस्तुतियां किया। शिक्षक चन्दन पाठक द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया ।डी फार्मा फर्स्ट ईयर छात्रा आंचल यादव, नसरा बानो , बी फार्मा छात्र विशाल वर्मा द्वारा गीत  की मनमोहक प्रस्तुति की गई । बी फार्मा छात्र अंसुल सिंह एवम डी फार्मा की छात्रा साक्षी कनौजिया को मिस्टर फ्रेशर एवम मिस फ्रेशर घोषित किया गया।मिस्टर फेयरवेल के रूप में बी फार्मा अंतिम वर्ष के  छात्र आरभ्य एवम मिस फेयरवेल छात्रा निहारिका सिंह को घोषित किया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के ड्रामा एवं गायन का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने उपस्थित रहकर का लुफ्त उठाया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने