अयोध्या। मसौधा विकास खण्ड के अबन पुर सरोहा निवासी भवदीय पब्लिक स्कूल अयोध्या में हाईस्कूल के छात्र भास्कर मिश्रा ने 98.17 फीसद अंक पाकर स्कूल के साथ जनपद के नाम रोशन किया है। उसकी सफलता से परिजन व स्कूल प्रबन्धन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बता दे की भास्कर मिश्र के बाबा राजमणि मिश्रा सार्वजनिक इंटर कालेज अबनपुर के संचालक है। पिता पंकज मिश्र अध्यापक जबकि माता ज्योति मिश्रा उसी विद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है। स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानने वाले भास्कर को बचपन से ही पढ़ाई करने का बेहद शौक है। वह आईएएस बनना चाहता है ताकि समाज की सेवा कर सके। भास्कर ने बताया कि वह प्रतिदिन 7 से 8 घण्टे पढ़ाई करता है। इसी को लक्ष्य बनाकर दिन रात पढ़ाई कर रहा है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
बोर्ड परीक्षा में भास्कर ने 98.17 प्रतिशत नम्बर लाकर बढाया जिले का मान।
byManas Samachar
-
0